ब्लू ओरिजन ने आज न्यू ग्लेन रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया

ब्लू ओरिजन ने आज न्यू ग्लेन रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया

अरबपति जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजन ने आज (14 नवंबर) फ्लोरिडा से अपने विशाल न्यू ग्लेन रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। 32 मंजिला ऊंचाई वाला यह दो-चरणीय रॉकेट केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ान भरा। यह रॉकेट नासा के एस्केपेड मिशन के तहत दो सैटेलाइट्स लेकर गया है, जो अंतरिक्ष अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनवरी में हुए पहले परीक्षण के बाद यह न्यू ग्लेन का पहला बड़ा ग्राहक मिशन है। मौसम संबंधी कारणों से इसके लॉन्च में देरी हुई थी, लेकिन आज इसे सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *