ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित इंडिया हाउस को महाराष्ट्र सरकार खरीदकर यादगार स्मारक के रूप में संरक्षित करेगी। यह ऐतिहासिक इमारत कभी विनायक दामोदर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का निवास स्थल थी। राज्य के संस्कृति मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि लंदन में रहने वाले भारतीयों ने यात्रा के दौरान इस इमारत की अहमियत बताई। इसके अधिग्रहण के बाद

इंडिया हाउस अब स्वतंत्रता संग्राम की यादें ताजा करने वाला स्मारक बनकर दुनिया के सामने आएगा।

