दिल्ली में बिहार चुनाव परिणाम का माहौल पहले से ही गर्म हो चुका है। मतगणना शुरू होने से ठीक पहले भाजपा मुख्यालय में खास तैयारी देखने को मिली। यहां कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए सत्तू का पराठा और जलेबी बनती नजर आई—जो बिहार की राजनीतिक और सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ी डिश मानी जाती है। बिहार के नतीजों को लेकर दिल्ली BJP में उत्सुकता और हलचल दोनों

बढ़ी हुई हैं। सभी की निगाहें अब मतगणना के शुरुआती रुझानों पर टिक गई हैं।

