धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने गोविंदपुर में 329 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर परियोजना का शिलान्यास किया। यह बहुप्रतीक्षित परियोजना गोविंदपुर जीटी रोड पर लगने वाले घंटों लंबे जाम से लोगों को राहत देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। गोविंदपुर और निरसा बाजार में रोजाना लगने वाला भारी ट्रैफिक जाम स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ था। इसके साथ ही टुंडी रोड मोड़ और साहेबगंज रोड मोड़ पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएँ देखने को मिलती थीं। इन समस्याओं को खत्म करने के लिए सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर एलिवेटेड फ्लाईओवर की मांग रखी थी।

जिसके बाद गोविंदपुर में 329 करोड़ और निरसा में 252 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति मिली। आज शिलान्यास के साथ इस बड़ी परियोजना की शुरुआत हो गई है। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि फ्लाईओवर बनने के बाद जाम की समस्या खत्म होगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आएगी।

