
पटना में मुख्यमंत्री आवास के पास लगा एक बड़ा होर्डिंग आज चर्चा में है, जिसमें लिखा है—“बिहार का मतलब नीतीश कुमार”। यह पोस्टर उसी समय सुर्खियों में आया है, जब चुनाव आयोग के रुझानों में एनडीए बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। ताज़ा रुझानों के मुताबिक एनडीए 185 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि जेडी(यू) अकेले 81 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। रुझानों ने यह संकेत दे दिया है कि बिहार की सत्ता पर एक बार फिर एनडीए की वापसी बेहद करीब है।

