बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। दरअसल, हाल ही में कुछ यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स ने उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें फैला दीं। इस अफवाह से पूरा देओल परिवार बेहद नाराज़ है।

सनी देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आपके घर में भी मां-बाप और बच्चे हैं, शर्म नहीं आती ऐसी झूठी बातें फैलाते हुए?” फैंस भी इन झूठी खबरों पर नाराजगी जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

