जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं और बीजेपी ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42,350 वोट हासिल किए और नेशनल पैंथर्स पार्टी (भारत) के उम्मीदवार हर्ष देव सिंह को 24,647 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन

मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और पैंथर्स पार्टी के बीच रहा। तीसरे स्थान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस की उम्मीदवार शमीम बेगम रहीं, जिन्हें 10,872 वोट मिले। विजय के बाद देवयानी राणा ने कहा कि “भाजपा जब चुनाव लड़ती है, तो जीतने के लिए लड़ती है” और नगरोटा की जनता का आभार जताया। देशभर की 8 सीटों पर हुए उपचुनाव में नगरोटा के साथ मिजोरम की डम्पा सीट का परिणाम भी जारी हुआ, जहां MNF उम्मीदवार डॉ. आर. लालथांगलियाना ने जीत दर्ज की।

