
हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया जब कैंपस से आतंकी लेडी डॉक्टर शाहीन की सिल्वर ब्रेजा कार बरामद हुई। मौके पर बम निरोधक दस्ता और हरियाणा पुलिस की डिस्पोजल टीम जांच में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, शाहीन और उसके साथियों की 4 गाड़ियों को फिदायीन बम में तब्दील करने की साजिश थी। पहले स्विफ्ट, फिर उमर की i20, फिर लाल EcoSport और अब ब्रेजा बरामद हुई है। शाहीन सहारनपुर और हापुड़ में रिक्रूट कमांड सेंटर बनाकर मुस्लिम लड़कियों को आतंकी ट्रेनिंग देने की योजना में थी। जांच एजेंसियां उसे हार्डकोर रेडिकलाइज्ड मान रही हैं।

