लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘जनजाति भागीदारी उत्सव’ का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ के अंतर्गत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य जनजातीय समाज को उनकी परंपरा, संस्कृति और विरासत पर गर्व का अनुभव कराना है।

कार्यक्रम में हस्तशिल्प, कला प्रदर्शनी और व्यंजन मेले का आयोजन भी हुआ, जिसमें जनजातीय समाज की समृद्ध परंपरा झलकी। मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों और अतिथियों का अभिनंदन करते हुए अभियान को जनजागरण और सहभागिता की दिशा में सराहनीय बताया।

