मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय यानी DRI ने सोने की तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन बुलियन ब्लेज़” के तहत की गई, जिसमें अधिकारियों ने शहर के चार गुप्त ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इनमें दो अवैध गलाने वाली इकाइयाँ और दो अपंजीकृत दुकानों को चिन्हित किया गया। जांच में सामने आया कि इन ठिकानों पर तस्करी कर लाए गए सोने को पिघलाकर अवैध रूप से बाजार में बेचा जा रहा था। डीआरआई को शक है कि यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से काम कर रहा था और भारत की स्वर्ण आयात नीति का उल्लंघन करते हुए

सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचा रहा था। फिलहाल इस मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है, और डीआरआई ने सोने के स्रोत और नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है।

