कतरास नागरिक मंच के धरना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कतरास पुलिस और बाघमारा अंचल अधिकारी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के दुकानदारों को 72 घंटे का सख्त अल्टीमेटम दिया है। आदेश है कि नाली के ऊपर बने सेड और सभी प्रकार के अतिक्रमण तुरंत हटाए जाएँ, वरना प्रशासन विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई शुरू करेगा।

कतरास मैन रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास कपड़ा दुकानदारों को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है—अगर 72 घंटे के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो कानूनी कार्रवाई तय है। पत्रकारों से बात करते हुए बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू ने कहा कि सार्वजनिक रास्तों और नालों को अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ zero tolerance रहेगा। वहीं कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने भी साफ किया कि अब अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

