झारखंड स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में साइक्लोथॉन अपने झारखंड को जानें कार्यक्रम के तहत बैंक कॉलोनी स्टेडियम में साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं, शिक्षकगणों,अधिकारियों कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने एकता, प्रगति और गर्व का झारखंड के नारे के साथ ऊर्जा और जोश से साइकिल रेस पूरी की।जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि साइक्लोथॉन अपने झारखंड को जानें के तहत साइकिलिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य की गौरवशाली यात्रा, एकता, स्वास्थ्य और जनभागीदारी के संदेश को जन जन तक पहुँचाना है। उन्होंने प्रतिभागियों से स्वस्थ, सशक्त और

जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।पुरुष वर्ग में विजेता: प्रथम – फारूक अख्तर,द्वितीय – विजय कुमार चार, तृतीय – देव रवानी।महिला वर्ग में विजेता: प्रथम– सुधा कुमारी पासवान, द्वितीय – लक्ष्मी भगत, तृतीय – अंकिता मंडल रहीं।कार्यक्रम के सफल संचालन में विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष एवं सचिवों, खेल समन्वयक विवेक रजक, रत्नेश कुमार, खेलो इंडिया प्रशिक्षक अक्षय बावड़ी, नारायण रॉय, अंकिता रॉय, प्रशांत पासवान का सराहनीय योगदान रहा।

