दमक बिजनेस मीट दुबई: लुत्फल हक के साथ आलिया–रणबीर शामिल 

दमक बिजनेस मीट दुबई: लुत्फल हक के साथ आलिया–रणबीर शामिल 


पाकुड़ के विख्यात समाजसेवी सह व्यावसायी लुत्फल हक कोकाकोला एरेना के द्वारा आयोजित दमक बिजनेस मीट दुबई में शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट बॉलीवुड के अभिनेता सुपरस्टार रणवीर कपूर और आलिया भट्ट मौजूद थे। इस रंगारंग और सितारों की महफिल में पाकुड़ के लुत्फल हक बतौर बिजनेस मैन शामिल हुए। लुत्फल हक ने इस बाबत दूरभाष पर बताया कि पूरे वर्ल्ड से बिजनेस मैन दमक बिजनेस मीट में शामिल हुए थे। बिजनेस मीट में शामिल होने के लिए उन्हें भी आयोजकों के द्वारा आमंत्रित किया था लिहाजा उन्होंने भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम कोकाकोला एरेना की ओर से आयोजित की गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *