दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसी बीच इंडिगो के शिकायत पोर्टल पर एक ईमेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें कई एयरपोर्ट उड़ाने का जिक्र था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि ईमेल में दिल्ली एयरपोर्ट पर बम होने की बात कही गई थी। घटना की जांच के बाद यह अफवाह साबित हुई। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली, चेन्नई और गोवा

एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और सभी जगह एहतियातन जांच की गई

