
राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुजुर्ग दंपति से 86.7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया। ठगों ने खुद को सीबीआई और दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर दंपति को डराया और ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा देकर उनके खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बैंक से रिटायर्ड दंपति को शातिर ठगों ने अपने जीवनभर की जमा पूंजी से हाथ धोने पर मजबूर किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

