लद्दाख के न्योमा में समुद्र तल से 13,700 फीट ऊंचाई पर भारत का सबसे ऊंचा एयरफील्ड पूरी तरह से चालू हो गया है। यह हवाई पट्टी LAC के सबसे नजदीक एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड (ALG) है और 3 किमी लंबे रनवे के साथ बनी है। यह प्रोजेक्ट 214 करोड़ रुपये की लागत से 2021 में शुरू हुआ था। एयरफील्ड चालू होने से सीमा पर सेना की तेज तैनाती, रणनीतिक मजबूती और हिमालयी इलाके में

कनेक्टिविटी बढ़ेगी। स्थानीय लोगों के लिए भी सड़क और सुरंगों के जरिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

