उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गोंडा के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अतुल कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने टेंडर दिलवाने के बदले करीब सवा 2 करोड़ रुपये

का कमीशन मांगने की कोशिश की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इस कार्रवाई के तहत बीएसए को नौकरी से हटा दिया गया है।

