नई शोध के मुताबिक, भारत की मुख्य टेक्टॉनिक प्लेट (इंडियन प्लेट) तिब्बत के नीचे दो हिस्सों में फट रही है। इससे हिमालय क्षेत्र में 8-9 तीव्रता के भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

अमेरिका की कोलोराडो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बताया कि प्लेट का निचला हिस्सा पिघल रहा है और फटाव की लंबाई 200-300 किमी है। इसका असर भारत, नेपाल और चीन पर पड़ सकता है, जिससे लाखों लोगों का जीवन जोखिम में है।

