दिल्ली धमाके के बाद रांची में हाई अलर्ट

दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद रांची पुलिस ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के संयुक्त नेतृत्व में पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों में 46 जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान बुधवार शाम से शुरू हुआ है। पुलिस ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी टीम हाई अलर्ट पर है। अभियान का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *