
दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा लाल किला मेट्रो को 12 नवंबर तक बंद किया गया था। हाल ही में डीएमआरसी ने लाल किला मेट्रो स्टेशन को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार, मेट्रो स्टेशन अभी और कुछ दिन तक बंद रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से और जांच में किसी प्रकार की रुकावट न आए, इसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह कदम लाल किले के पास हाल ही में हुए कार विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कड़ी सतर्कता और एहतियाती उपायों के बीच उठाया गया है.
