राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। CPCB के अनुसार, कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है। वहीं, सुबह के समय हल्का कोहरा और स्मॉग

छाया रहने से दृश्यता भी घटी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 7 दिनों तक हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11°C और अधिकतम तापमान 26°C रह सकता है।

