पंजाब सरकार ने 13-15 नवंबर 2025 तक सभी जिला ख़जाना कार्यालयों में ‘पेंशनर सेवा मेला’ आयोजित करने की घोषणा की है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अनुसार, इसका उद्देश्य पेंशनरों को ई-केवाईसी प्रक्रिया में मदद देना है, ताकि वे हाल ही में लॉन्च हुए पेंशनर सेवा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकें। चीमा ने बताया कि 3 नवंबर 2025 को राज्य सरकार ने पेंशन संबंधी सभी सेवाओं के

लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म शुरू किया था। पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पेंशनरों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

