बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले मुजफ्फरपुर जिले के स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV कैमरे बंद होने की खबर ने हंगामा खड़ा कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, देर रात स्ट्रॉन्ग रूम का लाइव कैमरा फीड अचानक बंद हो गया, जिससे विपक्षी दलों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का आरोप है कि न केवल मुजफ्फरपुर, बल्कि कई अन्य जिलों से भी CCTV फीड बाधित होने की शिकायतें मिल रही हैं। उनका कहना है कि इससे मतगणना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

वहीं, प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते अस्थायी रूप से कैमरे बंद हुए हैं और उन्हें जल्द बहाल किया जा रहा है। इस बीच, विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की अपील की है ताकि मतगणना प्रक्रिया पर जनता का भरोसा कायम रह सके।

