अमरावती: शादी के स्टेज पर दूल्हे पर जानलेवा हमला, आरोपी बाइक से फरार |

अमरावती: शादी के स्टेज पर दूल्हे पर जानलेवा हमला, आरोपी बाइक से फरार |

महाराष्ट्र के अमरावती के पास बडनेरा शहर में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रिसेप्शन कार्यक्रम में दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया गया। ये पूरी वारदात ड्रोन कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, घटना साहिल लॉन की है, जहां अचानक एक अज्ञात हमलावर ने स्टेज पर मौजूद दूल्हे पर हमला किया और मौके से फरार हो गया। हमले में घायल दूल्हे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर स्टेज से कूदकर भागता है और अपने साथी की बाइक पर सवार होकर फरार हो जाता है। ड्रोन फुटेज में दोनों को भागते हुए देखा गया। फिलहाल पुलिस हमलावर की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *