बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति कार्यालय का दौरा किया और वहां बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा बोको से महत्वपूर्ण बैठक की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा मामलों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत और बोत्सवाना के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रवत संबंधों को साझा करते हुए कहा कि दोनों देशों को शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में और मजबूत सहयोग की दिशा में काम करना चाहिए। ड्यूमा बोको ने भी दोनों देशों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए भारत के साथ साझेदारी बढ़ाने की इच्छा जताई।

बैठक के दौरान व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच दोस्ताना और व्यावहारिक संबंधों को और मजबूत करने वाला कदम बताया जा रहा है।

