मतगणना से पहले नीतीश कुमार ने मंदिर, दरगाह और गुरुद्वारे में की प्रार्थना

बिहार में मतगणना से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धार्मिक दौरों पर नजर आए। बुधवार को वे पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-शांति की कामना की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी मौजूद थे। इसके बाद मुख्यमंत्री पटना हाईकोर्ट परिसर स्थित हजरत शाह की दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने चादर पोशी की। साथ ही, उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर साहिब, पटना साहिब में भी मत्था टेका। चुनाव नतीजों से पहले नीतीश कुमार का यह धार्मिक दौरा चर्चा में है। लोग इसे एक “शुभ संकेत” और “आत्मिक शांति का प्रयास” बता रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा — “बिहारवासियों की समृद्धि और खुशहाली ही मेरी प्रार्थना है।” मंदिर से लेकर दरगाह और गुरुद्वारे तक मुख्यमंत्री की यह यात्रा एकता और सौहार्द का संदेश देती दिख रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *