लखनऊ से बड़ी राजनीतिक खबर— समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “SIR PDA प्रहरी बनाने का हमारा मकसद बिल्कुल साफ था — ताकि समाजवादी पार्टी का एक भी वोट न कटे।” अखिलेश यादव ने बताया कि PDA प्रहरी, यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के प्रहरी, हर बूथ पर सपा का वोट सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी

और उसकी सहयोगी पार्टियां हर चुनाव में झूठ, डर और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करती हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी का हर प्रहरी अब सतर्क है। PDA प्रहरी सिर्फ वोट नहीं बचाएंगे, बल्कि सपा के विजन को हर घर तक पहुंचाएंगे। अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि इस बार जनता बदलाव चाहती है और सपा के PDA मॉडल को पूरा समर्थन दे रही है।
