
बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2026 से जुड़ी भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में हैं। कहा जाता है कि बाबा वेंगा ने अपने जीवनकाल में 9/11 हमले, सुनामी और ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने जैसी कई घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। अब उन्होंने 2026 के लिए जो बातें कही हैं, वे चौंकाने वाली हैं। वेंगा के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आने वाले साल में इतना उन्नत हो जाएगा कि यह इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल सकता है। इसके अलावा उन्होंने भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है, जिससे पृथ्वी के करीब 8% हिस्से का स्वरूप बदल सकता है। वेंगा ने कहा कि कई देशों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा और सोने के दामों में तेज़ उछाल देखने को मिलेगा। सबसे दिलचस्प भविष्यवाणी यह है कि 2026 में मानवता का एलियंस से संपर्क संभव है, जो इतिहास बदल सकता है।

