बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले राजधानी पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकर्ता मिलकर 501 किलो लड्डू बना रहे हैं, जिसे चुनाव परिणाम आने के बाद बांटा जाएगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें पार्टी की जीत पर पूरा भरोसा है, इसलिए उन्होंने पहले से ही ‘मीठी जीत’ की तैयारी कर ली है। इस मौके पर स्थानीय नेताओं ने कहा कि यह लड्डू सिर्फ जश्न के लिए नहीं, बल्कि बिहार के विकास के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जैसे ही मतगणना पूरी होगी और परिणाम घोषित होंगे, वैसे ही ये 501 किलो लड्डू जनता और समर्थकों में बांटे जाएंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी, और इससे पहले बीजेपी कार्यालयों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। समर्थक जीत के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

