इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के करीबी माने जाने वाले रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गाजा युद्ध के दौरान चल रही वार्ताओं में उनकी अहम भूमिका थी। इजराइली मीडिया में हफ्तों से उनके इस्तीफे की अटकलें थीं, जो अब सच साबित हुईं। डर्मर ने 2022 के अंत में यह पद संभाला था और इससे पहले वे वाशिंगटन में इजराइल के

राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने दो पन्नों के पत्र में लिखा — “मैं रणनीतिक मामलों के मंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला कर चुका हूं।” प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

