
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास कार बम धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इस बीच कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक बुधवार को बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जो भूटान दौरे से लौटते ही इसमें शामिल होंगे।बैठक में दिल्ली विस्फोट की जांच की प्रगति और आगे की सुरक्षा रणनीति पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 को लेकर भी कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

