जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और श्रीनगर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पतालों में प्रशासन ने सभी कर्मचारियों और छात्रों को अपने लॉकर की पहचान कर उन पर नाम, पदनाम और कोड लिखने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई हाल ही में GMC अनंतनाग के एक डॉक्टर के लॉकर से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद की गई है। मंगलवार को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि

सभी फैकल्टी सदस्य, विभागाध्यक्ष, पैरामेडिकल स्टाफ और छात्रों को 14 नवंबर तक अपने-अपने लॉकरों की पहचान पूरी करनी होगी। इसके बाद प्रशासन अस्पताल परिसर में मौजूद सभी लॉकरों की जांच करेगा और बिना उपयोग या अतिरिक्त लॉकरों को हटाया जाएगा, ताकि सुरक्षा और जगह दोनों सुनिश्चित की जा सके।

