कानपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत |

कानपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत |

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक यात्री चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया और उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी दौड़कर यात्री को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक ट्रेन उसकी चपेट में आ चुकी थी। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर लोग इस हादसे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुछ का कहना है कि अगर मौके पर मौजूद लोग हिम्मत दिखाते तो शायद युवक की जान बच सकती थी, लेकिन अधिकांश लोग वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे। यह पहला मामला नहीं है जब किसी ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और हादसा हुआ। रेलवे प्रशासन सभी यात्रियों से बार-बार अपील करता है कि ट्रेन चलते समय उससे उतरने की कोशिश न करें, यह जानलेवा साबित हो सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *