दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में पुलिस ने उस व्यक्ति के पिता को हिरासत में लिया है, जो विस्फोटक कार चलाने का संदिग्ध बताया जा रहा है। गुलाम नबी भट नामक व्यक्ति को पुलवामा के कोइल इलाके में स्थित उनके आवास से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह

पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि संदिग्ध का दिल्ली ब्लास्ट से क्या सीधा संबंध था। सूत्रों के अनुसार, जांच टीम स्थानीय स्तर पर संपर्कों और संचार रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

