समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘न्यू इंडिया’ की अपनी परिभाषा पेश की है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया का मतलब केवल इमारतों या सड़कों से नहीं, बल्कि एक ऐसी सोच से है जो वैज्ञानिक, सकारात्मक और प्रगतिशील हो।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से प्रगति, समानता और नवाचार में विश्वास रखती है। उनका कहना है कि आज जरूरत है ऐसे भारत की, जो विकास के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को भी अपनाए। उन्होंने कहा – “न्यू इंडिया का हमारा मतलब ये भी है कि साइंटिफिक नजरिया रखने वाला पॉजिटिव इंडिया, प्रोग्रेसिव इंडिया।”

