सासाराम में काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी और अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के ठहरने वाले होटल में बीती देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद यह एक रूटीन छापेमारी थी और इसका मकसद सुरक्षा जांच सुनिश्चित करना था। होटल में ठहराव और वहां चल रही

गतिविधियों की जांच की गई। इस घटना से होटल में रह रहे अन्य लोग भी जांच के दायरे में आए। फिलहाल ज्योति सिंह और उनके समर्थकों की ओर से इस मामले पर कोई विस्तृत बयान नहीं आया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छापेमारी केवल सुरक्षा कारणों से की गई थी और किसी विशेष व्यक्ति के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

