भूटान की राजधानी थिम्फू से एक भावनात्मक दृश्य सामने आया है। चांगलिमथांग स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भूटान के नरेश ने दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। इस दौरान हजारों भूटानी नागरिकों ने एकजुट होकर शांति और सद्भाव की कामना की। राजा ने कहा कि भारत सिर्फ पड़ोसी नहीं, बल्कि भूटान का सच्चा मित्र है, और किसी भी

दुख की घड़ी में दोनों देश एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस एकजुटता के लिए भूटान के लोगों का आभार जताया और कहा कि मानवीय संवेदना ही दोनों देशों की साझी ताकत है।

