मुकेश अंबानी की बेटी और बिजनेस आइकन ईशा अंबानी एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। न्यूयॉर्क के द क्रेन क्लब में हुए CFDA/Vogue Fashion Fund Dinner में ईशा को-होस्ट रहीं, जहाँ उन्होंने डिजाइनर Zac Posen, Anna Wintour और Chloe Malle के साथ मंच साझा किया। इस इवेंट में ईशा का पर्पल स्ट्रक्चर्ड आउटफिट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है — कोर्सेटेड

ब्लाउज, शार्प ब्लेजर और स्लीक पेंसिल स्कर्ट के साथ उनका मिनिमल न्यूड मेकअप उनके लुक को और निखार रहा था। ज्वेलरी को स्किप कर उन्होंने साबित किया कि “कम ही असली ग्लैम होता है।” फैशन जगत ने इस लुक को “परफेक्ट एलिगेंस एंड मॉडर्न चार्म” बताया है।

