एक दिन में दो धमाके: इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, दर्जनों घायल |

एक दिन में दो धमाके: इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, दर्जनों घायल |

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के जी-11 सेक्टर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब न्यायिक परिसर में एक शक्तिशाली सिलेंडर विस्फोट हुआ। इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में भी अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, यह धमाका अदालत परिसर के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक कार में हुआ, जिसमें सिलेंडर फटने से आग लग गई और चारों ओर धुआं फैल गया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पूरे इलाके को घेर लिया गया है।

इसी बीच, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी सुरक्षा बलों के काफिले पर आईईडी धमाके की खबर है, जिसमें 16 जवान घायल हो गए। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान में हाल के दिनों में आतंकी हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *