पाकुड़ में जिला अनुसेवक कर्मियों का प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह आयोजित |

पाकुड़ में जिला अनुसेवक कर्मियों का प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह आयोजित |

जिला प्रशासन के तत्वावधान में बाजार समिति परिसर में जिला अनुसचिवीय कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त लिपिकों एवं जिला स्थापना शाखा के कर्मियों को शाल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।उप विकास आयुक्त ने कहा कि उपायुक्त के आगमन के बाद जिला प्रशासन में कार्य संस्कृति में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। पहले कई कार्य लंबित थे किंतु अब सभी फाइलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया गया है। 31 वर्षों बाद 22 लिपिकों को प्रधान लिपिक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई, जो प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला प्रशासनिक दक्षता और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनेगी।उपायुक्त ने सभी कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेहतर प्रशासन के लिए निरंतर सीखना और सुधार आवश्यक है। पाकुड़ टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है, जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कर्मदान, रक्तदान एवं ज्ञानदान ये तीनों मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनसे न केवल व्यक्ति बल्कि समाज का भी विकास होता है। उपायुक्त ने सभी शाखाओं को फाइल प्रबंधन की महत्ता समझने एवं चेकलिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य में पारदर्शिता और दक्षता बनी रहे।कार्यक्रम का संचालन ओंमकार कुमार के द्वारा किया गया और समापन धन्यवाद ज्ञापन रामविलास यादव ने किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *