
अमेरिका ने रविवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग्स तस्करी में शामिल दो संदिग्ध नावों पर हवाई हमला किया। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के अनुसार, यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर ‘नार्को-आतंकवादियों’ के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत की गई। हमले में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि ये नावें आतंकवादी संगठनों से जुड़ी थीं और कोकीन की तस्करी कर रही थीं।

