राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी खेल परियोजना की योजना बनाई जा रही है। खेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को तोड़कर उसकी जगह पर नई ‘स्पोर्ट्स सिटी’ बनाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट 102 एकड़ के क्षेत्र में विकसित होगा और इसके निर्माण के लिए कतर और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अपनाए गए आधुनिक खेल मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है। सुत्रों के अनुसार,

इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक खेल बुनियादी ढांचा तैयार करना है। नई स्पोर्ट्स सिटी खेलों के लिए समर्पित एक एकीकृत और आधुनिक केंद्र होगी, जो देश की प्रमुख खेल सुविधाओं में शामिल होगी।

