अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की एडिटिंग को लेकर बढ़ते विवाद के बाद ब्रिटेन के सार्वजनिक प्रसारक BBC में बड़ा बदलाव हुआ है। BBC के डायरेक्टर-जनरल टिम डेवी और न्यूज प्रमुख डेबोरा टर्नेस ने रविवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। BBC पर आरोप था कि 6 जनवरी 2021 के ट्रंप के भाषण को डॉक्यूमेंट्री में इस तरह एडिट किया गया कि उसका अर्थ बदल गया। आलोचकों

का कहना है कि वीडियो में वह हिस्सा हटा दिया गया था जिसमें ट्रंप ने अपने समर्थकों से ‘शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने’ की अपील की थी। इस विवाद ने BBC की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं और संगठन में उच्चस्तरीय पदों पर बदलाव को मजबूर किया है l

