बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ही पोस्टर पॉलिटिक्स ने जोर पकड़ लिया है। पटना समेत कई जिलों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में नए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है — “25 से 30, फिर से नीतीश” और “अब कभी जंगलराज वापस नहीं आएगा”। इससे साफ है कि जदयू कार्यकर्ता रिजल्ट से पहले ही जीत का जश्न मनाने की तैयारी में हैं। पोस्टरों में विकास और सुशासन

की बात करते हुए नीतीश सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा गया है। वहीं, विपक्ष इस प्रचार को जनता को गुमराह करने वाला बता रहा है। जदयू समर्थकों का कहना है कि नीतीश कुमार ने बिहार को अराजकता से निकालकर विकास के रास्ते पर लाया है, और जनता इस बार भी उनके साथ खड़ी है। इतना तय है कि इन पोस्टरों ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है और “फिर से नीतीश” का नारा तेजी से फैल रहा है।

