थाईलैंड में चल रही 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा अपने अंदाज और स्टाइल से सबका ध्यान खींच रही हैं। हाल ही में वे फुकेत के कोरा बीच रिजॉर्ट में आयोजित मिस यूनिवर्स गाला डिनर में शामिल हुईं, जहां उन्होंने एक पारदर्शी चमकदार गाउन पहनकर ग्लैमर का जलवा बिखेर दिया। दिलचस्प बात यह है कि मनिका ने इस ड्रेस का फैसला आखिरी समय में लिया था। उनके डिजाइनर एडम जेनेटो ने इंस्टाग्राम पर बताया कि मनिका ने अचानक ट्रांसपेरेंट गाउन चुनने का फैसला किया, जिसके बाद उनके लुक की जमकर तारीफ हो

रही है। गुलाबी, नीले, हरे और नारंगी रंगों से सजे इस मल्टीकलर क्रिस्टल गाउन के साथ मनिका ने स्मोकी आई मेकअप और क्लासी जूड़ा लुक अपनाया। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को “आखिरी मिनट का परफेक्ट डिसीजन” बताया जा रहा है।

