दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया है। धमाके में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 30 लोग घायल हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि धमाका हुंडई i-20 कार में शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि

आसपास की कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। अमित शाह ने कहा कि एनएसजी और एनआईए की टीमें एफएसएल के साथ मिलकर जांच में जुटी हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शाह खुद घटनास्थल और अस्पताल का दौरा करेंगे। धमाके के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा के मुताबिक सभी एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

