उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी घोषणा की है — अब प्रदेश के सभी स्कूलों में “वंदे मातरम” राष्ट्रगीत का गायन अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें सरदार वल्लभभाई पटेल को अपनी चर्चाओं का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब उत्तर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिदिन “वंदे मातरम” का गायन किया जाएगा, ताकि हर नागरिक भारत माता और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना से प्रेरित हो। सीएम योगी “एकता यात्रा” और “वंदे मातरम” सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल थे, जहाँ उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को देशभर में “रन

फॉर यूनिटी” के रूप में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा और सरकार दोनों स्तरों पर सरदार पटेल के जीवन से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। योगी ने कहा कि स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता के मुद्दों पर जनजागरण अभियान जारी रहेगा।

