
दिल्ली में लाल किले के पास आज दोपहर भीषण धमाका हुआ है। चलती हुई एक I-20 कार में हुए ब्लास्ट में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो दर्जन से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास रेड लाइट पर हुआ। विस्फोट इतना ज़ोरदार था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां और ऑटो भी आग की लपटों में घिर गए। चश्मदीदों के मुताबिक धमाके की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी, और मौके पर चारों ओर धुआं और चीख-पुकार मच गई। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि धमाका हरियाणा नंबर की कार में हुआ। फिलहाल पुलिस और एनएसजी की टीमें मौके पर जांच में जुटी हैं और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

