दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों की सेहत के साथ-साथ कारोबार पर भी भारी पड़ रहा है। हवा की गुणवत्ता लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है, जिसका असर दिल्ली के रिटेल बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। ग्राहक बाजारों में आने से बच रहे हैं, जिससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने इस स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाने की मांग की है। गोयल ने बताया कि प्रदूषण

के चलते बाजारों में ग्राहक बेहद कम हो गए हैं। पहले जहां रोजाना एनसीआर से 3 से 4 लाख लोग दिल्ली में खरीदारी करने आते थे, अब यह संख्या घटकर लगभग 1 लाख रह गई है। प्रदूषण के डर से खासकर सांस और फेफड़ों के मरीज घर से निकलने से बच रहे हैं। व्यापारिक संगठनों के मुताबिक, प्रदूषण के कारण दिल्ली के व्यापार को हर दिन लगभग 100 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

