बिहार में कल दूसरे चरण का मतदान होने वाला है जिससे सरगर्मी काफी बढ़ी हुई है, वहीं कैमूर जिला के भभुआ विधानसभा के रामपुर गांव में पार्टी का झंडा बांधने को लेकर हुई जमकर मारपीट, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद भभुआ थाना में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार,मामले की जांच में जुटी पुलिस जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि गांव के ही यादव लोग राजद का झंडा सभी की मकानों में लगा रहे थे, तभी सुनील कुमार गुप्ता ने विरोध किया कि इसपर भाजपा का झंडा लगा है यहां राजद का झंडा नहीं लगेगा, तभी यादव समाज के लोग सुनील गुप्ता को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल का दिए जिसका सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं सूचना पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी भरत बिंद ने युवक का हाल चाल जाना और बोलें कि जिला

प्रशासन का गाइडलाइन है कि चुनाव में किसी भी व्यक्ति के घर पर उसके मर्जी के खिलाफ कोई भी पार्टी का झंडा नहीं लगाना है, उसके बाद भी लोग आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं, इसपर मैं प्रशासन से कार्रवाई की मांग करता हूं, राजद के लोग जितने वाले नहीं इसी लिए बौखला गए हैं। वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पार्टी का झंडा लगाने को लेकर रामपुर में मारपीट की घटना हुआ था, जिसमें घायल के द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसमें चार लोगों लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गया है जिसमें विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी फरार पवन कुमार अमित कुमार सहित तीनों को पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

